फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, theft, jwilery recovery

Jammu News: बख्शीनगर से चोरी गहने 48 घंटे में बरामद

Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
jammu, crime, theft, jwilery recovery
डॉग स्क्वायड की मदद से घर के पास के क्रिकेट मैदान में एक लावारिस बैग में मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने एक घर से चोरी हुए सोने के गहनों को 48 घंटे में बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह गहने वारदात स्थल के पास के क्रिकेट मैदान में लावारिस बैग में मिले हैं।
चोरी की वारदात मंगलवार देर रात बख्शीनगर स्थित एक घर में हुई थी। इसमें परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फॉरेंसिक लैब कर्मियों की मदद से सुबूत जुटाए थे। साथ ही जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दोपहर के समय पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ इलाके को खंगाला जा रहा था। तभी पास के क्रिकेट मैदान में प्रवेश करते ही खोजी कुत्ते तेजी के साथ एक दिशा में जाने लगे।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू किया। इस दौरान एक लावारिस बैग मिला, जिसकी तलाशी लेने पर सोने के गहने मिले। जांच के बाद पुलिस ने चोरी हुए गहनों की पुष्टि की। यह करीब 1.5 किलो (150 तोला) के आसपास हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है। संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed