{"_id":"6825032450ec05ea6b0ba76b","slug":"jammu-crime-police-raid-jammu-news-c-10-lko1027-612905-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान, पकड़ने के लिए दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान, पकड़ने के लिए दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन रोकने गई पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के भगवती नगर स्थित तवी के चौथे पुल के पास पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल हैं।
मंगलवार को खनन विभाग की टीम नवाबाद और कनाल रोड पुलिस चौकी के कर्मियों के साथ भगवती नगर क्षेत्र में खनन रोकने के लिए गई थी। इस दौरान अवैध खनन करने वालों ने पथराव शुरू कर दिया। टीमें किसी तरह से वहां से वापस निकली। इसके बाद अधिक बल के साथ टीम फिर मौके पर पहुुंची।
पुलिस ने मौके से डंपर, जेसीबी और कुछ अन्य वाहन जब्त किए हैं। हमला करने वाले छह-सात लोगों को पहचान की है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। नवाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक पठानिया का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही दबोचे जाएंगे