फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, online fir

Jammu News: पहली बार व्हाट्सएप पर चोरी की शिकायत दर्ज

विज्ञापन
jammu, crime, online fir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में पहली वार ऑनलाइन शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला बक्शी नगर पुलिस स्टेशन का है। इसमें व्हाट्सएप पर चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
बक्शी नगर के रहने वाले निशांत कोहली ने एसएचओ बक्शी नगर को सूचित किया कि उसने नगर निगम कार्यालय के बाहर अपना ऑटो पार्क किया हुआ था, जिसकी बैटरी चोरी हो गई।
विज्ञापन

वह कुछ व्यस्त था, जिस कारण पुलिस थाने नहीं आ सकता। इस पर थाना प्रभारी बक्शी नगर ने उन्हें व्हाट्सएप पर ही इसकी शिकायत करने के लिए कहा। क्योंकि, वह और सीडीपीओ किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं। ऑटो चालक ने अपनी शिकायत व्हाट्सएप पर भेजी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में ऑनलाइन मामला दर्ज होने का यह पहला मामला है। डीएसपी बक्शी नगर सतीश कुमार का कहना है कि नए कानून के तहत इस तरह की व्यवस्था की गई है।
इसी तरह की एक और ई-एफआईआर थाना सतवारी में भी दर्ज की गई। लोअर गादीगढ़ निवासी निवासी संयम कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल गादीगढ़ इलाके में स्तिथ शांभवी आइसक्रीम पार्लर के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसकी मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर ली है। व्हाट्सएप से मिली शिकायत के बाद सतवारी पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत ई-एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed