फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, one arrest

Jammu News: हेरोइन के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर तोड़ दिया मोबाइल फोन

विज्ञापन
jammu, crime, one arrest
जीएमसी के शवगृह के बाहर बेचने आया था हेरोइन, श्रीनगर के जिवान में आर्म्ड 12 बटालियन में है तैनात
विज्ञापन

नशे के हाॅटस्पॉट बेलीचराना में रहता है, की हैं दो शादियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू के शवगृह के बाहर एक पुलिसकर्मी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब इसे दबोचा गया तो आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इससे माना जा रहा है कि मोबाइल फोन में कई ऐसे साक्ष्य हैं, जो नशा तस्करों की पोल खोलेंगे।
फिलहाल मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है। कांस्टेबल मोहम्मद मुख्तियार उधमपुर के जलोटी का रहने वाला है। लेकिन, मौजूदा समय में वह नशे का हाॅटस्पाॅट बन चुके जम्मू के बेलीचराना में रहता है और उसने दो शादियां की हैं।
विज्ञापन

आरोपी कश्मीर के श्रीनगर जिले के जिवान स्थित आर्म्ड पुलिस की 12 बटालियन में तैनात है। इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई दिनों से सूचनाएं मिली रही थीं। थीं। मंगलवार को पुख्ता सूचना मिली की बुलेट (जेके02बीडब्लयू 1950) के साथ वह कुछ युवाओं को हेरोइन बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सतीश कुमार, चौकी अफसर विजय ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे शवगृह के बाहर टहलते पाया। पूछताछ के बाद तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन, नौ हजार रुपये की नकदी और पुलिस विभाग का पहचान पत्र मिला है। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

मोबाइल फोन खोलेगा राज
आरोपी के मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि हेरोइन की तस्करी से संबंधित आरोपी कई लोगों के संपर्क में है। इनमें नारको आतंकी, जेलों में बंद कुख्यात नशा तस्करों के संपर्क नंबर हो सकते हैं। ये भी संभव है कि मोबाइल में उन लोगों के नंबर हों, जिनसे ये हेरोइन लेता है और बेचता है। कुछ अन्य तथ्य भी मौजूद हो सकते हैं।

एक हफ्ते में दूसरा पुलिसकर्मी गिरफ्तार
बता दें कि पिछले एक हफ्ते में हेरोइन के साथ गिरफ्तार होने वाला ये दूसरा पुलिसकर्मी है। इसके पहले पुलिस ने जानीपुर इलाके से क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल परवेज को उसकी दो पत्नियों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप के पास से लाखों रुपये की नकदी और हेरोइन मिली थी।


खाकी की आड़ में ये सब बर्दाश्त नहीं
नशा तस्करी को लेकर जीरो टालरेंस की रणनीति है। खासकर खाकी की आड़ में नशा बेचने वाले किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। एक हफ्ते में हमने दो पुलिसकर्मियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, ये हमारी जीरो टालरेंस पालिसी को प्रमाणित करता है। आरोपी के खिलाफ कई जगहों से इनपुट मिल रहे थे। मंगलवार सुबह होते ही हमने इसका पीछा करना शुरू कर दिया था। जब ये जीएमसी पहुंचा तो दबोच लिया गया।
- सतीश कुमार, डीएसपी, बख्शी नगर

पहले भी गिरफ्तार हुए पुलिसकर्मी
- वर्ष 2015 और 2018 में दो पुलिसकर्मी हेरोइन के साथ जम्मू के गांधी नगर से हुए थे गिरफ्तार
- 2018 में जम्मू के बिक्रम चौक पर यातायात एएसआई हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed