फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime news woman found dead at maternal home painful end of love story of two years

Jammu: दो साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, महिला ने मायके आकर फंदा लगाया

Fri, 04 Nov 2022 12:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

जम्मू शहर की नई बस्ती में एक विवाहिता ने मायके घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल पहले महिला ने लव मैरिज की थी। मायका पक्षा का आरोप है कि पति की प्रताड़ना और उसके परिवार की बेरुखी से तंग आकर शीतल ने फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
jammu crime news woman found dead at maternal home painful end of love story of two years
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कभी पूरी जिंदगी साथ रहने की कसमें खाई थीं और अब फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल की लव स्टोरी का यूं दर्दनाक अंत होगा यह न शीतल ने सोचा था न उसके परिवार ने। जम्मू शहर की नई बस्ती की रहने वाली 27 साल की शीतल भगत ने मायके आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पति के साथ शहर के डिग्यिाना में रहती थी। मायके वालों का आरोप है कि पति की प्रताड़ना और उसके परिवार की बेरुखी से तंग आकर शीतल ने फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


शीतल भगत और डिग्यिाना के रहने वाले अजय कुमार की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज थी, इसलिए अजय ने अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों किराये के कमरे में रहने लगे। परिवार का कहना है कि अजय ने बता रखा था कि उसके घर वालों ने उसे फारगती दे दी हुई है, लेकिन वह अकसर अपने घर जाता था। कुछ समय से वह शीतल को लगातार तंग कर रहा था और घर पर नहीं आता था।
विज्ञापन


कभी अपनी मौसी के घर तो कभी अपने मां-बाप के घर चला जाता था। गुरुवार दोपहर 2 बजे शीतल ने अपनी मां को फोन किया कि वह मायके आ रही है। उसकी मां एक पीजी चलाती हैं, इसलिए वह घर पर नहीं थीं। 3 बजे शीतल घर पहुंची और दादी से कहा कि वह नहाने जा रही है। बाद में दादी ने देखा कि उसका कमरा काफी देर से बंद है। जब दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदे से लटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed