{"_id":"67ccb635dc250159010884cb","slug":"jammu-crime-mobile-transjection-jammu-news-c-336-1-ja11002-100295-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकानदार का मोबाइल उड़ाया, पांच ट्रांजेक्शन में निकाले एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकानदार का मोबाइल उड़ाया, पांच ट्रांजेक्शन में निकाले एक लाख रुपये
विज्ञापन
शहर के रिहाड़ी चुंगी का मामला, बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के रिहाड़ी चुंगी इलाके में स्टेशनरी की दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर एक लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। यह वारदात शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे की है। दुकानदार की
शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में दुकानदार अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम को दुकान के बाहर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच थी। उनमें से एक ने अंदर आकर सिगरेट मांगी।
सिगरेट मिलते ही चॉकलेट की मांग की। जैये ही फोन काउंटर पर रखकर दूसरी ओर मुड़ा तो वह मोबाइल उठाकर बाइक से फरार हो गया। स्कूटी लेकर काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन उनका को पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे जब बैंक खाता फ्रीज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि एक लाख रुपये (पांच बार में 20 हजार रुपये) की ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। चोरी फोन की कीमत भी करीब 1.15 लाख रुपये के आसपास है। रिहाड़ी चुंगी पुलिस चौकी के अफसर मुजफ्फर शाह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।