फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, jewel chownk murder case

Jammu News: दिल्ली के कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन के बाहर से दबोचे तीन शूटर

विज्ञापन
jammu, crime, jewel chownk murder case
ज्यूल चौक हत्याकांड : वारदात के बाद परमंडल मोड़ के पास स्कूटी छोड़कर हुए थे फरार, पठानकोट से पकड़ी थी ट्रेन
विज्ञापन

गिरफ्तार शूटरों में एक बिक्रम चौक वेयर हाउस, दूसरा नई बस्ती जम्मू और तीसरा सांबा जिले का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के बहुचर्चित ज्यूल चौक हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटर दिल्ली से दबोच लिए गए हैं। तीनों कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन के पास थे। वे वहां से आगे भागने की फिराक में थे। जम्मू पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से तीनों को दबोचा है। हालांकि, इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
गिरफ्तार शूटरों में एक जम्मू के बिक्रम चौक वेयर हाउस, दूसरा नई बस्ती और तीसरा सांबा जिले का रहने वाला है। ये तीनों वारदात के बाद जम्मू से भाग गए थे। इन लोगों ने अपनी कार सांबा में पार्क कर दी थी। सांबा से ये लोग पठानकोट तक निजी वाहन से गए। इसके बाद पठानकोट से ट्रेन में रवाना हुए।
विज्ञापन

हालांकि, दिल्ली किस दिन और कैसे पहुंचे ये जांच का विषय है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर जम्मू ला रही है। दो टीमें वारदात के बाद दिल्ली में थीं। जम्मू से लेकर दिल्ली तक पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। शनिवार को दिल्ली कैंप कर रही पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन में से दो ने चलाई थीं गोलियां
बता दें कि ज्यूल चौक हत्याकांड को पांच-छह आरोपियों ने अंजाम दिया था। इनमें से तीन एकसाथ स्कूटी से भागे थे। स्कूटी पर भागने वाले तीनों आरोपी दिल्ली से दबोचे गए हैं। इनमें से दो ने सुमित उर्फ गटारू पर सीधे तौर पर पिस्तौल से गोलियां चलाई थीं, जबकि एक की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने अपने हथियार वारदात के बाद कहीं छुपा दिए थे। इसके बारे भी पुलिस पता लगा रही है।


अब तक तीन से चार लोग गिरफ्तार
सूत्रों का कहना कि अब तक हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियाें और दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मी भी है। इसके खाते में खौफ गैंग की तरफ से पैसे भेजे जाते थे। इसी पैसे से हमले के लिए इस्तेमाल की गई कार को खरीदा गया था। वहीं, दो आरोपी ऐसे हैं, जो वारदात के दिन मौके पर मौजूद थे। ये वहीं हैं, जिनकी कार से सुमित का पीछा किया गया और ज्यूल चौक पहुंचने पर पीछे से टक्कर मार दी।



19 जनवरी के बाद से दबिश जारी
19 जनवरी को सुमित जंडयाल की हत्या की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, सांबा और कठुआ में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed