{"_id":"679401bf05baf60ab80fd658","slug":"jammu-crime-jewel-chownk-murder-case-jammu-news-c-10-lko1027-531221-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुर्गों की विदेश से वित्तीय मदद कर रहा खौफ गैंग का मुखिया, सरकारी कर्मी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुर्गों की विदेश से वित्तीय मदद कर रहा खौफ गैंग का मुखिया, सरकारी कर्मी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मी के खाते में विक्की ने भेजे थे पैसे, हमले से पहले सुबह कर्मी की हुई थी हमलावरों से फोन पर बात
हमले के बाद भागे आरोपियों से मोबाइल फोन पर बात करने वाले भी कई हिरासत में लिए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ज्यूल चौक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। पुलिस ने जम्मू के बजालता निवासी सरकारी कर्मी को हिरासत में लिया है। इस कर्मी के खाते में हमले का जिम्मेदारी लेने वाले खौफ गैंग का सरगना विक्की सलाथिया उर्फ विक्की खौफ विदेश से पैसे भेजता है।
जिस दिन सुमित जंडयाल पर हमला हुआ उस दिन सुबह हमलावरों की उक्त सरकारी कर्मी से मोबाइल फोन पर बात हुई। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा है। ये भी हमले से जुड़े लोगों में अहम कड़ी है।
जानकारी के अनुसार विक्की खौफ इस समय विदेश में है, जो वहां से अपने गुर्गों की वित्तीय मदद कर रहा है। सूत्रों के अनुसार सात-आठ महीनों से खौफ गैंग का सरगना विदेश से गैंग को चला रहा है। गुर्गों को अलग-अलग माध्यमों से पैसे भेजता है। वहीं पुलिस ने हमलावरों से वारदात के बाद फोन पर बात करने वाले पांच-छह लोगाें को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से इनके संपर्क में हैं। हमलावरों को इन लोगों ने सुमित की मुखबरी करके अहम जानकारियां दी हैं।
लाॅरेंस के वीडियो देखकर हुए प्रेरित
सूत्रों का कहना है कि पुलिस को जांच में ये भी पता चला है कि हमलावर पिछले कुछ समय से कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया पर वीडियो देख रहे थे। वे वीडियो से काफी प्रेरित हैं। क्योंकि इन हमलावरों के वारदात से पहले कई तरह के वीडियो बनाए गए हैं, जिसमें लारेंस की नकल की गई है। हमलावरों के संपर्क में जेल में बंद एक और कुख्यात अपराधी है।
डीआईजी ने दौरा कर लोगों की पूछताछ
जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार ने शुक्रवार को सांबा के विजयपुर और रामगढ़ क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया। संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात की। इन इलाकों में सक्रिय गैंगस्टरों के जानकारों और परिजनों से पूछताछ कर जांच के जरूरी सबूत जुटाए। बता दें कि सांबा जिले में 25 से 30 गैंगस्टर और इनके साथ काम करने वाले गुर्गे सक्रिय हैं।