फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, greater kelash case

ग्रेटर कैलाश वारदात: बिश्नाह के इर्द-गिर्द घूम रही जांच, यहीं के हो सकते हैं आरोपी

विज्ञापन
jammu, crime, greater kelash case
ज्वेलरी की दुकान पर लूट करने आए बदमाश: स्रोत सोशल मीडिया
आभूषण की दुकान मालकिन उसी इलाके की रहने वाली, क्षेत्र में एक महीने में चौथी वारदात
विज्ञापन

पुलिस को मिले अहम सुराग, पीड़ित दुकानदार के जानकार होने का संदेह
महमूद गांव के पास का मिला एक सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि आरोपी आभूषण दुकानदार मालिकों के जानकार हो सकते हैं। पीड़ित भी बिश्नाह के ही रहने वाले हैं। आरोपी भी उसी क्षेत्र की तरफ से आए और उसी तरफ ही भाग गए। पुलिस को क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके आगे आरोपी गायब हो गए। संभवत: आरोपियों के उसी क्षेत्र का होने का अंदेशा है।
जानकारी के अनुसार, आभूषण दुकान की मालिक प्रभा आनंद बिश्नाह की रहने वाली हैं और उनके पास काम करने वाला एक मुलाजिम भी उसी इलाके का है। वहीं, पांच महीने पहले दुकान से निकाला गया एक अन्य मुलाजिम भी इसी क्षेत्र का रहने वाला था। ऐसे में इस मामले की जांच इसी क्षेत्र के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।
विज्ञापन

शातिरों को पकड़ने के लिए छन्नी, गंग्याल, सतवारी, बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा और त्रिकुटा नगर आदि थानों की टीमें लगाई गई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश में बिश्नाह के दुकानदार निशाने पर
बता दें कि ग्रेटर कैलाश इलाके में कुछ दिन पहले एक मिठाई की दुकान पर चोरी हुई थी। दो अन्य दुकानों में भी सेंध लगाई गई। सभी चोरियों में समान बात ये थी कि जिनकी दुकानों पर चोरी हुई है वे सभी बिश्नाह के रहने वाले हैं। लूट के पीड़ित भी वहीं के हैं। पुलिस क्षेत्र कनेक्शन को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। इसी क्षेत्र के कई चोर और बदमाश पुलिस के राडार पर हैं।


पुलिस ने मुलाजिमों से की पूछताछ
पुलिस ने अभी तक इस मामले में आभूषण की दुकान पर काम करने मुलाजिमों से पूछताछ की है। दुकान की मालिक महिला और बेटे से भी पूछताछ की। वारदात से ठीक 15 मिनट पहले दुकान से निकली एक युवती से भी पूछताछ की गई है। लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed