फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, fire

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से सैलून में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
jammu, crime, fire
पंजतीर्थी में दोपहर पौने तीन बजे की घटना, 10 से ज्यादा महिलाओं ने भाग कर बचाई जान
विज्ञापन

दो दमकल वाहनों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पंजतीर्थी के एक सैलून में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पूरा सामान राख हो गया है। पहली मंजिल पर स्थित सैलून में शाम करीब पौने तीन बजे आग लगी। आग की जानकारी मिलते ही सैलून में मौजूद 10 से ज्यादा महिलाओं ने भाग कर जान बचाई।
आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में, दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शाम करीब सवा पांच बजे आग बुझी।
विज्ञापन

इस दौरान साथ लगती इमारतों में भी आग लगने की संभावना बन गई थी। लोग काफी सहमे हुए थे। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। लोगों के अनुसार पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। धुंआ उठने पर सैलून में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर 10 से ज्यादा महिलाएं मौजूद थीं, जिन्होंने भाग कर जान बचाई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed