फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, fir

Jammu News: आधी रात को ठेकेदार के घर घुसे हथियारबंद नकाबपोश, डराने के बाद भागे

विज्ञापन
jammu, crime, fir
घर के बाहर सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश
शहर के कनाल रोड क्षेत्र में होली के दिन की वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर के कनाल रोड निवासी एक ठेकेदार के घर में हथियारबंद नकाबपोशों के घुसने और परिवार को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए हैं। बहरहाल पुलिस ने ठेकेदार अश्विनी कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



शिकायत के अनुसार अश्विनी कुमार की पत्नी ने बताया कि 14 मार्च की रात 1:25 बजे दरवाजा खटखटाया गया। तीन से चार लोगों की आवाज आ रही थी। वह बार-बार पति को बाहर भेजने के लिए बोल रहे थे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी देर के बाद जब उसने अपने बेटे को उठाया और जब बेटा बाहर आया तो बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद पति को सूचित किया। सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने पर पाया कि एक-एक करके 6-7 लोग उनके घर पर आए थे। उनके हाथों में बैग और लाठियां थीं। चेहरे पूरी तरह नकाब से ढके हुए थे और हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे। एसएचओ नवाबाद दीपक पठानिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों पर शक है, जिनकी ठेकेदार से रंजिश हो सकती है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed