{"_id":"678c1c14e183e64d1109dbf5","slug":"jammu-crime-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-526811-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास विफल, ढांचा गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास विफल, ढांचा गिराया
विज्ञापन
अवैध ढांचा ढहाने और कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम: स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने वन विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण के प्रयास को विफल कर दिया है। सूचना के बाद बठिंडी में वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें अवैध रूप से बनाए जा रहे घर को ढहा दिया। साथ ही निर्माण सामग्री को जब्त किया है।
पुलिस और विभाग की टीमें पहुंचने से पहले ही मजदूर वहां से भाग गए। साथ ही कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन मकान पर हक जमाने वाला भी कोई नहीं पहुंचा।
वन विभाग को सूचना मिली कि कुछेक हिस्से पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा है। तहसीलदार ने त्रिकुटा नगर थाने में इसकी सूचना दी और कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचने को कहा। मौके पर पहुंची टीमों ने पाया कि कई जगह पर मकान की दीवारें व ढांचा बनाया गया है। त्रिकुटा नगर के थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।