फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, encounter

Jammu News: पुलिस हिरासत से भाग रहा कुख्यात नशा तस्कर बच्चू डान मुुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
jammu, crime, encounter
बाबा बटाला अमृतसर से लाया जा रहा था जम्मू, रिंग रोड पर शौच के बहाने नीचे उतरा, पुलिस पर हमला कर हथियार छीने का किया प्रयास
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड में एसएचओ पर हमले में था शामिल
जीएमसी में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, पुलिस का रहा कड़ा पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी एवं कुख्यात नशा तस्कर मुश्ताक अली उर्फ बच्चू डॉन मंगलवार को मुठभेड़ में मारा गया है। उसकी मौत सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगने से हुई है।
सोमवार शाम को जम्मू पुलिस उसे बाबा बटाला अमृतसर (पंजाब) से ला रही थी। रिंग रोड पर बिश्नाह क्षत्र में शौच के लिए उसे गाड़ी से नीचे उतरा गया। इस बीच उसने पुलिस पर हमला कर हथियार छीनने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसे गंभीर चाेटें आईं। उपचार के लिए जीएमसी लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस पर हमला करने के बाद मुश्ताक उर्फ बच्चू डॉन फरार था। पुलिस उसकी जगह-जगह तलाश कर रही थी। इस बीच ही सूचना मिली थी वह पंजाब के अमृतसर के बाबा बटाला में छिपा हुआ है। जम्मू पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व उसे उसे जम्मू ला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी जम्मू के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई। करीब पांच घंटे तक उसका पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव को कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में बिश्नाह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जारी बयान में बताया कि इस हमले में चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी मुश्ताक अली उर्फ राजू उर्फ बच्चू डॉन किकरी मोड़ बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा) का रहना वाला है। एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
-----
लंबे समय से पुलिस को थी कुख्यात नशा तस्कर की तलाश
बच्चू डॉन की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गत दिनों बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस टीम नशे के हॉटस्पाॅट बलोल खड्ड में दबिश देने गई थी। इस दौरान नशा तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह व अन्य जवान घायल हुए थे। पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी मोहम्मद बारू हुसैन को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के बाद ही बच्चू के ठिकाने की सूचना मिली थी। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। उसके खिलाफ हत्या के मामले भी दर्ज हैं।

----
लहू गुर्जर का करीबी बताया जा रहा बच्चू डॉन
पुलिस ने गत दिनों बिश्नाह के गांव बजीरू चक स्थित कुख्यात नशा तस्कर लहू गुर्जर के घर को भी ध्वस्त किया है। लहू गुर्जर पर कई थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन, वह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मुश्ताक अली उर्फ बच्चू डॉन भी लहू गुर्जर का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed