फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, deadbody recover

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला फुटबाॅल खिलाड़ी का शव

Tue, 13 May 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 13 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
jammu, crime, deadbody recover
कृष्णा नगर का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

ननिहाल में रहता था मृतक, रात को परिवार से मिलकर चला गया था सोने
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कृष्णा नगर में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का फंदे से लटका शव मिला है। वह फुटबॉल खिलाड़ी था और हालही में ओडिसा में नेशनल स्तर पर खेल कर आया था।
मामला सोमवार का है। परिवार के अनुसार सुबह के लगभग 11 बजे बेटे का शव छत पर बने स्टोर में फंदे से लटकता मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, शाम को संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य धीरज ने बताया कि बेटा बचपन से ही कृष्णा नगर स्थित ननिहाल में रहता था। रविवार रात करीब दस बजे सभी से मिलकर सोने को लिए चला गया। सुबह 11 बजे स्टोर का दरवाजा खुला देखा तो उसे बंद करने के लिए गया। इस दौरान शव फंदे से लटकता मिला है। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों व उसके साथी खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसा कभी नहीं लगा कि वह इस तरह से छोड़ कर चला जाएगा। यकीन ही नहीं हो रहा कि वह अब हमारे साथ फुटबॉल नहीं खेलेगा। उसने हाल ही में नेशनल स्तर पर फुटबॉल मैच खेला था। नवाबाद पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed