{"_id":"6726beebb4877a97a80e2c44","slug":"jammu-crime-dead-body-recover-jammu-news-c-10-jam1006-474062-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध हालात में चिनाब से लापता का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध हालात में चिनाब से लापता का शव बरामद
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया पैसों के लिए तंग करने का आरोप, 25 अक्तूबर से था लापता
अखनूर में पुल पर मिला था उसका बैग, 26 को परिजनों ने करवाई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक व्यक्ति का शव अखनूर में चिनाब दरिया से बरामद हुआ है। उसकी पहचान अनिल कुमार निवासी जानीपुर के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने लोन लेने पर पैसों के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की मां ने बताया कि उसे तंग किया जा रहा था। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसएचओ जानीपुर सुनील कुमार ने कहा कि अखनूर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हर पहलु की जांच होगी।
पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति 25 अक्तूबर को लापता हुआ था। पहले दिन पुल से बैग मिला था। इसके बाद अखनूर पुलिस ने चिनाब दरिया में तलाशी अभियान चलाया था। 26 अक्तूबर को जानीपुर थाने में लापता की शिकायत दर्ज की गई थी। दो नवंबर को सुबह नदी से शव को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अब परिजनों की शिकायत के आधार पर भी छानबीन होगी। इसमें बैंक खाते खंगाले जाएंगे। अगर किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया होगा तो उस पर कार्रवाई होगी।