{"_id":"68152ffef180d4eda60fec80","slug":"jammu-crime-channi-himmat-jammu-news-c-336-1-ja11002-100599-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ताला तोड़ घर से डेढ़ लाख की नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ताला तोड़ घर से डेढ़ लाख की नकदी और आभूषण चोरी
Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने छन्नी हिम्मत में दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। छन्नी हिम्मत इलाके में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। एक सूने घर के दरवाजे के ताले को तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और सोने के आभूषण चोरी किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दी शिकायत में परिवार के सदस्य नीतिश ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और रॉड से घर के मुख्य दरवाजे का तोला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।
कुछ समय बाद जब परिवार के सदस्य लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा और नकदी व सोने का गहने गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला समझ में आया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नीतिश के अनुसार घर वाले दोपहर करीब डेढ़ बजे बाजार गए थे। सीसीटीव फुटेज में एक कार नजर आ रही है, जिसमें दो लोग थे। एक कार में रुका और दूसरा बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।