{"_id":"6054f28b8ebc3ec39577ed69","slug":"jammu-crime-branch-latest-news-medical-lab-franchise-scam-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: ठगी पर मेडिकल लैब का सीईओ और निदेशक दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: ठगी पर मेडिकल लैब का सीईओ और निदेशक दिल्ली से गिरफ्तार
Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
सार
- दिल्ली के दंपति पर अन्य राज्यों में भी ठगी के केस दर्ज।
- लैब की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर जम्मू के नमन सिंह से ठगे 50 लाख।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेडिकल लैब की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के रहने वाले दंपति को क्राइम ब्रांच जम्मू ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरमोहिंदर सिंह एसईआरए सीयूई लैब प्राइवेट लिमिटेड का सीईओ और गुरप्रीत कौर निदेशक हैं। दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले दंपति ने जम्मू के बख्शी नगर के रहने वाले नमन सिंह को अपनी फर्म की फ्रेंचाइजी देने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न फ्रेंचाइजी दी, न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले दो साल से क्राइम ब्रांच इन लोगों की तलाश कर रही थी, लेकिन दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। क्राइम ब्रांच को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। गुरुग्राम, मोहाली, जालंधर, अलवर और विकासपुरी दिल्ली में भी इन लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के पास केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार नमन सिंह ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी थी कि दोनों आरोपी उसके घर पर आए और लैब की फ्रेंचाइजी देने के लिए 50 लाख रुपये लिए। इसमें से 35 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल और 15 लाख सिक्योरिटी के तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह अपनी बिलिंग का 25 फीसदी देंगे, जिससे हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई होगी। इसके बाद अनुबंध हुआ, लेकिन न ही फ्रेंचाइजी दी और न ही पैसे लौटाए। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। दोनों आरोपियों से संपर्क किया गया कि वह जांच में सहयोग करें, लेकिन सहयोग देने की जगह यह लोग बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर गच्चा देते रहे। अब क्राइम ब्रांच ने पुख्ता सूचना के आधार पर इनको दबोच लिया।
विज्ञापन