फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Crime: Bloody clash between two groups after firing in Bishnah, case registered

Jammu Crime: बिश्नाह में रिंग रोड पर फायरिंग के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक गंभीर घायल, केस दर्ज

Sat, 03 Sep 2022 09:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग दोनों तरफ से हो रही थी। दोनों गुट के लोग कार में थे। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग की, जिससे एक युवक गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Jammu Crime: Bloody clash between two groups after firing in Bishnah, case registered
फायरिंग की घटना में घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

बिश्नाह क्षेत्र से गुजरने वाली रिंग रोड पर शनिवार को दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान हुई फायरिंग में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान मनसा गुज्जर निवासी बटेडा अखनूर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पूरा इलाका फायरिंग की आवाज से थर्रा उठा 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग दोनों तरफ से हो रही थी। दोनों गुट के लोग कार में थे। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग की, जिससे एक युवक गिर पड़ा। इस दौरान उसका साथी गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उधर, फायरिंग करने वाले गुट ने उसका पीछा किया। साथ में फायरिंग भी करते रहे, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने वाले गुट के लोग भाग निकले

इस पर हमला करने वाले उस जगह पहुंचे, जहां युवक घायल अवस्था में पड़ा था। उन्होंने उक्त युवक पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। कई वार करने के बाद हमला करने वाले गुट के लोग भाग निकले। इस बीच लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने घायल को उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने उससे हमलावरों के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते वह कुछ बता नहीं पाया। 

गुज्जरों में हुए संघर्ष से भिड़ंत को जोड़कर देखा जा रहा

दो गुटों की इस भिड़ंत को अभी तक गुज्जरों के पिछले कुछ दिनों में हुए संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, फायरिंग की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रिंग रोड के साथ लगते गांव चक्क अवतारा और पटियाड़ी गांव के लोग भी खौफजदा हैं। 

घटनास्थल से गोलियों के 12 खोखे बरामद

बिश्नाह। रिंग रोड पर दो गुटों में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के 12 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने कुछ लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि एक ऑल्टो कार के आगे स्विफ्ट कार चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने ऑल्टो कार से निकले दो युवकों में से एक के पैर में गोली मारी। इस पर उसका साथी भाग निकला। भागते समय भी उस पर कई फायर किए, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। 

घायल युवक के साथी की तलाश

पुलिस गंभीर घायल युवक के साथी की तलाश में भी जुट गई है। आशंका यह भी है कि कहीं उसने अपने साथी को जानबूझकर तो नहीं फंसाया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed