फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, court, young lawer association

Jammu News: यंग लाॅयर चुनाव के नामांकन आज से, 19 तक मिलेगा मौका

विज्ञापन
jammu, court, young lawer association
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि समाप्त, 700 सदस्यों ने जमा करवाई फीस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट यंग लाॅयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए 17 फरवरी से नामांकन शुरू होंगे। तीन दिन 17, 18 और 19 फरवरी नामांकन के लिए रखे गए हैं। पहले दिन दो से तीन लोगों के नामांकन हो सकते हैं। इस बीच मतदान के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है। शनिवार 15 फरवरी तक ही फीस जमा कराई जानी थी। अब तक 700 लोगों ने फीस जमा कराई है।
इसके हिसाब 700 लोग मौजूदा समय में मतदान के लिए मान्य हो चुके हैं। क्योंकि, मतदान करने का अधिकार सिर्फ उन्हीं मतदाताओं को है, जिनकी फीस जमा होगी। रिटर्निंग अफसर एडवोकेट रोहित शर्मा का कहना है कि फीस जमा कराने की अंतिम तिथि निकल चुकी है। बावजूद इसके चुनाव समिति बनी हुई है।
विज्ञापन

यदि कोई वास्तविक कारणों से रह गया है, तो उसकी समिति फीस ले सकती है। ऐसे में संभव है कि मतदान का अधिकार रखने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 1 मार्च को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादिर भरेंगे कैशियर के लिए नामांकन
युवा अधिवक्ता कादिर अहमद सोमवार नामांकन भरेंगे। कादिर ने अपने समर्थकों को 12 बजे फोटोस्टेट दुकान के बाहर जमा होने के लिए कहा है। कुछ और उम्मीदवार भी नामांकन करने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्होंने अपने नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए हैं।


सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार
यंग लाॅयर चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार हो रहा है। ठीक वैसे ही जैसे मेन बार के चुनाव में हुआ था। बड़े स्तर पर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीदवार वोटरों के साथ व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। कई पैम्फलेट भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed