फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, court, rastriya lok adalat

Jammu News: दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 31 को

विज्ञापन
jammu, court, rastriya lok adalat
तनाव के चलते हो गई थी स्थगित
विज्ञापन

जेकेएलएसए ने मामलों का विवरण देने के लिए समिति कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण (जेकेएलएसए) ने दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की घोषणा कर दी है। आगामी 31 मई को इसका आयोजन होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे तनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब हालात सामान्य होने पर इसका आयोजन जा रहा है।
सभी प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीशों और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्षों को इसके आयोजन की जानकारी दी है। जेकेएलएसए के सदस्य सचिव ने अधिकारियों को सभी जिलों में लोक अदालत के सुचारु और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को सार्वजनिक जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने के लिए कहा है। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य मुकदमे-पूर्व और लंबित दोनों चरणों में विवादों का सामूहिक निपटारा करना है और समय व सौहार्दपूर्ण न्याय प्रदान करने के लिए विधिक सेवा ढांचे की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएलएसए के चेयरमैन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले/विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान चाहता है, वह अपने मामले का विवरण (शीर्षक, केस संख्या और सुनवाई की तिथि) के साथ उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जम्मू व श्रीनगर के मुख्य कार्यालय से संपर्क कर सकता है, ताकि उसे लोक अदालत में सूचीबद्ध किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed