फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, court, normal situation

Jammu News: न्यायालय में लौटने लगी रौनक, आने लगे अधिवक्ता

विज्ञापन
jammu, court, normal situation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला न्यायालय जम्मू में मंगलवार को अधिवक्ता और मुवक्किलों का आवागमन बीते कई दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और सीमावर्ती इलाकों में हो रही गोलाबारी के चलते न्यायालय में अधिवक्ता और मुवक्किल काफी काम संख्या में आ रहे थे।
तनाव को देखते हुए बार एसोसिएशन ने भी न्यायालयों से अपील की थी कि माहौल को देखते हुए किसी प्रकार का कोई आदेश पारित ना किया जाए। शनिवार की शाम को संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी लोगों में दहशत का माहौल रहा। इसके बाद सोमवार को जम्मू शहर में माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मजोत्रा के ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट परिसर में बीते दिनों की तुलना ज्यादा अधिवक्ता और मुवक्किलों का आवागमन रहा। पहले की तरह काम सुचारू रूप से चलता रहा। वहीं अधिवक्ता नितिन बख्शी का कहना है कि लोग तो पहुंचे पर पहले की तुलना कम ही लोग पहुंच रहे हैं। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। उम्मीद है हालात सुधरने पर न्यायालय का काम भी सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed