{"_id":"682ce9ae2f89964cc1031fd6","slug":"jammu-court-hearing-jammu-news-c-10-jam1003-617575-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन तस्कर की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन तस्कर की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में कुख्यात नशा तस्कर की याचिका पर हुई सुनवाइ
जम्मू। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस यशपाल शर्मा ने 250 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में शामिल कुख्यात नशा तस्कर रविंदर सिंह की जमानत याचिका को खारिज किया है। आरोपी 50 किलो हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था।
मंगलवार को रविंदर सिंह की जमानत याचिका पर विशेष न्यायाधीश यशपाल शर्मा ने सुनवाई थी। आरोपी की तरफ वकील और एनसीबी की तरफ से लोक अधिवक्ता ने अपनी-अपनी दलीलें दी। इन्हें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि याचिकाकर्ता पूरे अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का मुख्य सरगना है और ड्रग तस्करी के संगठित अपराध का मास्टरमाइंड है।
न्यायालय ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उसके खिलाफ लगाए गए अपराध बड़े पैमाने पर समाज के खिलाफ हैं। नशीली दवाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में याचिकाकर्ता जमानत का हकदार नहीं है। जेएनएफ