फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: construction work of Tawi river front accelerated

जम्मू: तवी रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य में आई तेजी, फाटक लगने का काम शुरू

Fri, 11 Aug 2023 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 04:33 PM IST
सार

तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा।

विज्ञापन
Jammu: construction work of Tawi river front accelerated
Tawi River Front jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। आगामी सितंबर माह तक रिवर फ्रंट के सरोवर सहित दोनों किनारों पर स्लैब का काम पूरा होना है। इसको लेकर डाया फ्राम वाल में फाटक लगने का काम तेजी पर है। इससे पानी को आवश्यकता के अनुसार रोककर सरोवर को खूबसूरत बनाया जाएगा। पहले चरण में करीब 156.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन की ओर से सितंबर माह के अंत तक तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि रिवर फ्रंट का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है। इसको लेकर सोमवार को खबर छपने के बाद विभागीय अफसर हरकत में आ गए। 
विज्ञापन


रिवर फ्रंट का काम समय से पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए। तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा। इसमें डाया फ्राम वाल, रिटेनिंग ड्रेन, एंकर स्लैब, बाएं व दाएं तटबंध और मध्य द्वीप के लिए इंटरसेप्टर ड्रेन और पियर प्रोटेक्शन का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत तवी पर पानी के बहाव को रोकने के लिए तटबंध पर फाटक लगने का काम तेजी से शुरू हो चुका है। दाईं तरफ के तटबंध में जल्द ही फाटक लग जाने का दावा किया जा रहा है। यदि सितंबर अंत तक पहले चरण का काम पूरा हो गया तो दूसरे चरण में तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा। 

पहले बिक्रम चौक से बैराज के दोनों किनारों को पक्का किया जाएगा। इसके बाद गुज्जर नगर की तरफ काम शुरू होगा। परियोजना निदेशक सुनील का कहना है कि रिवर फ्रंट के पहले चरण का कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा।


ऐसे चलेगा प्रोजेक्ट का काम

तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर 194.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली की कंपनी श्री बालाजी इंजिकांस लिमिटेड द्वारा काम को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 156.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें तवी नदी के बाईं तरफ 74 करोड़ और दाईं तरफ 81 करोड़ रुपये से काम होगा। प्रोजेक्ट का पूरा क्षेत्र 353 कनाल है। इसमें दाईं तरफ का क्षेत्र 179 कनाल जबकि बाईं तरफ का क्षेत्र 47.39 कनाल है। सेंट्रल आइलैंड 126.14 कनाल में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed