फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Consignment of arms found near Vijaypur AIIMS three pistols and four grenades recovered

जम्मू: आतंकी साजिश नाकाम, विजयपुर में AIIMS के पास मिली हथियारों की खेप, पुलिस ने की जब्त

Mon, 03 Apr 2023 02:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

विजयपुर के रख बरोटिया इलाके में एम्स के ऊपरी क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन पिस्टल, चार ग्रेनेड, छह मैगजीन और 48 राउंड बरामद किए है। इस संबंध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Jammu: Consignment of arms found near Vijaypur AIIMS three pistols and four grenades recovered
Samba - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के साथ लगते जिला सांबा में सोमवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। विजयपुर के रख बरोटिया इलाके में एम्स के ऊपरी क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद की है। 

विज्ञापन


एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने बताया कि विजयपुर के रख बरोटिया इलाके में एक संदिग्ध वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। जांच में तीन पिस्टल, चार ग्रेनेड, छह मैगजीन और 48 राउंड बरामद किए गए है। इस संबंध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


ये खेप अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (एम्स) के ऊपरी इलाके में रेलवे लाइन के पास बरामद की गई है। यहां से हाईवे भी कुछ ही दूरी पर है और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी इस क्षेत्र की दूरी कम ही है।


ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप को भेजा गया। लेकिन तस्कर के हाथ लगने से पहले पुलिस ने इस खेप को जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके को खंगाला जा रहा है। हाईवे व अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- J&K Weather: फिर बदला मौसम ने मिजाज, कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

श्रीनगर: बुलेवार्ड रोड पर वाहन में विस्फोट, कोई घायल नहीं: पुलिस


मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के बुलेवार्ड रोड इलाके में रविवार देर रात एक वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हुआ है, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुलेवार्ड रोड पर होंडा सिटी वाहन (जेके01एम 0878) के पिछले हिस्से में विस्फोट हुआ। वाहन में निशात के क्रालसंगरी निवासी बुजुर्ग दंपती हफीजुल्लाह भट सवार थे। दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। प्रथम दृष्टया विस्फोट किसी उपकरण की खराबी का लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रापर्टी रिटर्न जमा न करने पर 1520 पुलिसकर्मी डिफाल्टर, गृह विभाग को भेजी जाएंगी सभी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed