{"_id":"68001f9b55e572f66b040792","slug":"jammu-congress-protest-jammu-news-c-10-lko1027-590716-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिशोध की राजनीति कर रही केंद्र सरकार : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिशोध की राजनीति कर रही केंद्र सरकार : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के विरोध में शहीदी चौक पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राबर्ड वाड्रा, राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुस्सा है। बुधवार को शहीदी चौक में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रतिशोध के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा व विधायक जीए मीर के साथ जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौक पर रोकने का प्रयास किया। नारेबाजी के बीच कांग्रेस के नेता बैरिकेडिंग पर चढ़कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
जीए मीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गुजरात व बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर डर गई है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह की साजिश रच रही है। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से साजिश को बेनकाब करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष नेता रमन भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राहुल गांधी, अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व उनके पति के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस देश में किसानों, युवाओं व बेरोजगारी की बात करती है और यह प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। इसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। प्रदर्शन में रविंदर शर्मा, बलवान सिंह, डीसीसी अध्यक्ष जम्मू शहरी मनमोहन सिंह, हरि सिंह, योगेश साहनी, डॉ. मनोहर लाल शर्मा, बलबीर सिंह, वेद महाजन, रजनीश शर्मा, नरेश गुप्ता, यश आदि मौजूद रहे