फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, col. CK naidu troffie

Jammu News: हिमाचल प्रदेश ने स्टंप तक छह विकेट पर बनाए 148 रन

Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
jammu, col. CK naidu troffie
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के दूसरे दिन भी दिखा कोहरे का असर, मात्र 44 ओवर का हुआ खेल
विज्ञापन

जेएंडके लिए वंशराज ने दो, अर्चित, बासित, विशाल और मनित ने झटके एक-एक विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच जारी कर्नल सीके नायडू ट्राफी के मुकाबले के दूसरे दिन भी कोहरे का असर दिखाई दिया। सोमवार को खेल देरी से शुरू हुआ और मात्र 44 ओवर ही फेंके गए। स्टंप तक हिमाचल ने छह विकेट खोकर 148 रन बना लिए थे।

जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में सोमवार को दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश की टीम ने 23 रन से पारी शुरू की। 34 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज कुशल पाल और योगदीप ठाकुर चलते बने। जम्मू-कश्मीर के मनित ने कुशल पाल और बासित ने योगदीप को आउट कर सफलता दिलाई। कुशल पाल ने 31 गेंद पर छह चौकों की मदद से 27 और योगदीप ठाकुर पांच रन ही बना सके। विशाल ने आर्यवर्त शर्मा को आउट कर जेएंडके को तीसरी सफलता दिलाई। हिमाचल के लिए देपेंद्र सिंह राणा ने 39, अमनप्रीत सिंह ने 32 और कप्तान मृदुल सरोच ने पांच रन का योगदान दिया। विकेटकीपर वैभव काल्टा 18 और हिमांशु बेक आठ रन बनाकर नाबाद रहे। जेएंडके के लिए वंशराज शर्मा ने 12 ओवर में 29 रन देकर दो, अर्चित महाजन, बासित बशीर, विशाल कुमार और मनित ने एक-एक विकेट झटका। मंगलवार को तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश की पारी को जल्द समेटकर मैच में पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed