फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Club Election Over

Jammu News: भारी गहमागहमी के बीच जम्मू क्लब प्रबंध समिति के लिए चुने गए 11 सदस्य

विज्ञापन
Jammu Club Election Over
-सिद्धार्थ समनोत्रा व गौरव गुप्ता पैनल के बीच मुकाबला, मंडलायुक्त की मौजूदगी में 5400 में से 2754 ने लिया मतदान में हिस्सा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारी गहमागहमी के बीच रविवार को शहर के सबसे पुराने क्लबों में से एक जम्मू क्लब प्रबंध समिति के चुनाव में 11 सदस्य चुने गए। 11 सदस्यीय प्रबंध समिति के लिए सिद्धार्थ समनोत्रा व गौरव गुप्ता पैनल के 22 प्रत्याशी मैदान में थे।
दोनों पैनल से 11-11 सदस्य चुनाव मैदान में थे। चुनाव में 5400 मतदाताओं में से 2754 ने मतदान में हिस्सा लिया। मतों की गिनती में 72 मत अवैध घोषित किए गए। वर्ष 2024-26 के चुनाव के लिए सुबह से क्लब में गहमागहमी बनी रही। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं से आग्रह करते दिखे। मंडलायुक्त की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता तथा सहायक एजाज अहमद टाक व मनमोहन सिंह ने मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए। क्लब के सचिव गौरव गुप्ता ने दावा किया है कि उनके पैनल के सात सदस्य विजयी रहे हैं।
विज्ञापन

अब चुनाव पैनल के बजाय व्यक्तिगत रूप से लड़ा जाएगा
प्रबंध समिति के लिए मतदान शुरू होने से पहले क्लब के सदस्यों के साथ मंडलायुक्त की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि भविष्य में जम्मू क्लब का चुनाव पैनल के बजाय व्यक्तिगत रूप से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध समिति के लिए यह चुने गए
पूजा कोहली 1788
इंदू पुरी 1730
सिद्धार्थ समनोत्रा 1720
रितेश गुप्ता 1664
कविता गुप्ता 1617
विक्रम धवन 1585
डॉ. मीनाक्षी कोतवाल 1546
डॉ. हेमा गंडोत्रा जंडियाल 1510
अश्विनी गुप्ता 1463
अशोक गंडोत्रा 1424
करन खोसा 1351

अन्य प्रत्याशियों को मिले मत
इकबाल सिंह 1305
राजन गुप्ता 1249
संजय कक्कड़ 1234
अशोक शर्मा 1215
करन आनंद 1212
संदीप सिंह 1173
दुष्यंत चौधरी 1017
वरिंदर शर्मा 993
जय गोपाल मेंगी 973
राकेश शर्मा 869
राजिंदर कुमार बाली 864

शहर के सबसे पुराने क्लबों में से एक जम्मू क्लब की कार्यकारी समिति का चुनाव रविवार को हुआ। दो प्रमुख टीम सिद्धार्थ समनोत्रा और गौरव गुप्ता के बीच मुकाबला था। दोनों टीम से 11-11 कुल 22 सदस्यों चुनावी मैदान में थे। जम्मू क्लब के कुल 5400 मतदाता थे जिसमें से 2754 वोट पड़े जिसमें से 72 वोट अमान्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed