फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, temprature, business, effect

Jammu News: सीमा तनाव के बाद गर्मी की कारोबारियों पर मार

Mon, 19 May 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 19 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu, climate, temprature, business, effect
दोपहर के समय तापमान बढ़ते ही बाजारों में पसरने लगा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बाद गर्मी का कारोबार पर असर पड़ने लगी है। दोपहर के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। शहर के सिटी चौक, रघुनाथ मार्केट, पक्का डंगा, परेड, गांधी नगर सहित बाजारों के कारोबारी ग्राहकों की आमद कम होने से मायूस हैं।
बढ़ती गर्मी ने जम्मू शहर के बाजारों में व्यापारी व छोटे-बड़े दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। सड़कों के किनारे व फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वाले प्रभावित हैं। शहर के सिटी चौक बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन शर्मा ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के चलते कारोबार प्रभावित हुआ है। कुछ दिनों से बाजारों में रौनक कम हो गई है।
विज्ञापन

एक तरफ पूरा शहर इस घटनाक्रम से उभर रहा था तो दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी ने फिर से दुकानदारों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कनक मंडी के कारोबारी लवन गुलाटी ने बताया कि दिनभर ग्राहक नहीं आते हैं। देर शाम एक या दो ग्राहक सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार के दुकानदार डॉ. सोनू ने बताया कि पटरी पर दुकानें लगाने वाले गर्मी के चलते गायब होने लगे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जम्मू शहर से अधिकांश लोग कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के चलते चले गए हैं। इससे बाजार की रौनक घट गई।

----------------
दिनभर दुकानों में बैठना हो रहा मुश्किल
रघुनाथ मार्केट के दुकानदार महेंद्र लाल ने बताया कि दिनभर खरीदारों का दर्शन तक नहीं होता है। शाम सात बजे के बाद लोग घरों से निकलना शुरू करते हैं। ऐसे में पूरे दिन खाली बैठना मुश्किल हो गया है। दुकान में बिना एसी चलाए बैठ नहीं सकते है। ऐसी गर्मी पड़ती रही है तो दुकान का किराया और बिजली बिल भरना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed