फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, temperature

Jammu News: लगातार चौथे दिन जम्मू का पारा 40 डिग्री, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
jammu, climate, temperature
- गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, 30 से 40 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को चौथे दिन लगातार दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। दिन में बाजार सूने पड़े हैं। सीमा पर तनाव के बाद अब भीषण गर्मी से बाजार पर मार पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू में सुबह से ही गर्मी से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर को गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी में यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 40.0 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पहाड़ों पर भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन


---------------
6.8 डिग्री उछाल के साथ 32.2
डिग्री पहुंचा श्रीनगर का पारा
कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 32.2 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री चढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 30.8, बटोत में सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 30.8, कटड़ा में सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप से बचें
जम्मू। प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दोपहर 12 से तीन बजे तक सीधी धूप से बचें। जोखिम श्रेणी में बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और खुले में काम करने वाले लोगों की सेहत पर खास ध्यान रखा जाए। तापमान अधिक रहने पर चक्कर आना, मन खराब होना, शरीर में क्रैंप पड़ना, भ्रम की स्थिति आदि की समस्या हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की तबीयत अधिक खराब होने पर तत्काल चिकित्सा के लिए 108/102 पर संपर्क करके एंबुलेंस सेवा ले सकते हैं। जम्मू में तापमान में लगातार 40 डिग्री के ऊपर रहने से अस्पतालों में पेट संबंधी, डिहाइड्रेशन आदि के मामले पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed