फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, cold

Jammu News: जम्मू में रात में ठंडक का अहसास बढ़ा

विज्ञापन
jammu, climate, cold
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में साफ मौसम के बीच रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। अक्तूबर की दस्तक के साथ सर्दी का आगमन होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार अक्तूबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा। इस बीच प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन तपिश का अहसास कम हुआ है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.9 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में रात में ठंडक बढ़ी है। राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed