फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, cleanness programme

Jammu News: इधर-उधर कचरा डालना बंद कर दीजिए, सुधर जाएगी रैंकिंग

विज्ञापन
jammu, cleanness programme
नगर निगम जम्मू की पहल, स्वच्छता चैंपियन कार्यक्रम शुरू, रैली के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन

विधायक और निगम आयुक्त ने लोगों से सहयोग की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार और शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से स्वच्छता चैंपियन कार्यक्रम का शनिवार को आगाज हुआ। इस दौरान गांधी नगर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे विधायक बाहु बिक्रम रंधावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसमें स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर खुले में कचरा न फेंकने का संदेश दिया। वहीं, नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से भी जागरूक किया। रैली गोल मार्केट में खत्म हुई, जिसके बाद वेस्ट टू वंडर के तहत विभिन्न संगठनों की ओर से लगाए गए स्टालों का दौरा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों में सस्टेनेबल किट भी वितरित कीं। वहीं, पांच सफाई साथियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विधायक ने जम्मू नगर निगम द्वारा प्रदान की जारी रही सेवाओं की सराहना की और शहरवासियों से निगम का सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों से घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त देवांश यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण और जेएमसी के प्रयासों के बारे में प्रतिभागियों और जनता को अवगत करवाया। लोगों को जम्मू को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए निरंतर समर्थन के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में जम्मू शहर की रैंकिंग में सुधार हो सके। इस मौके पर कृष्ण लाल, राकेश गुप्ता, अब्दुल सत्तार, संदीप सिंह, डाॅ. विनोद शर्मा और दिव्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

---------
2022 के मुकाबले 2023 में रैंकिंग में आई गिरावट
2022 में स्वच्छता रैंकिंग 199 थी, जबकि 2023 लुढ़ककर 248 पहुंच गई है। हालांकि, 2020 में रैंकिंग 224 थी। इसका कारण नाले, नालियों और डंपिंग साइट असामान्य स्थिति रही।
-------------------
हर वार्ड में तैनात हों दो-दो वालंटियर
हर वार्ड से दो-दो वालंटियर भी तैनात किए गए हैं। ये वालंटियर वार्ड में लोगों को खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही सफाई कर्मचारियों के काम पर भी नजर रखेंगे। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी जाएगी। सुझाव के अनुसार वार्डों में वालंटियर की संख्या को बढ़ाया जाएगा।


प्लास्टिक के बदले मिला कपड़े का थैला
कार्यक्रम स्थल में लगाए गए स्टालों के माध्यम से प्लास्टिक का कचरा देने पर कपड़े का थैला लोगों को दिया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को कचरा एकत्रित कर कचरा वाहन में डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बाजार से सामान कपड़े के थैले में ही लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed