फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, sports, kashmiri pandit premiar leigue

Jammu News: रजत के छह विकेट की मदद से जीता साई क्रिकेट सीसी

Fri, 03 Jan 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 03 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
jammu, city, sports, kashmiri pandit premiar leigue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत वीरवार को टाइटंस इलेवन और साई क्रिकेट सीसी ने जीत हासिल कर अगले दाैर में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में टाइटंस इलेवन ने शारिका क्रिकेट क्लब को 25 रनों से हराया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। बल्लेबाज सुमित रैना के 30 रनों की बदौलत शारिका क्रिकेट क्लब को 126 रनों का लक्ष्य दिया। शारिका क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रोहित हांडू ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शारिका क्रिकेट क्लब ने 19.2 ओवर में दस विकेट पर 100 रन बनाए। शारिका क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रोहित रैना ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। टाइटंस इलेवन के गेंदबाज ईशान सहगल ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में साई क्रिकेट सीसी ने आर्यंस से 83 रन से हराया है। साई क्रिकेट सीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए।

बल्लेबाज आशीष ने सर्वाधिक 45 रन और राहुल मूसा के 35 रन बनाए। आर्यंस के गेंदबाज सानिध्य कौल ने तीन, समय शाह और रौनक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस ने 17.3 ओवर में नौ विकेट पर 70 रन ही बना पाए और 83 रन से मुकाबला गंवा दिया।
आर्यंस के कप्तान के राहुल की 28 रनों की पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। साई क्रिकेट सीसी के गेंदबाज रजत सफाया ने सबसे अधिक छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed