फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, sars mela

Jammu News: स्वदेशी उत्पादों में दिख रहा महिला सशक्तीकरण

Fri, 28 Feb 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 28 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
jammu, city, sars mela
सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को देखने पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर स्थित कला केंद्र में दस दिवसीय सरस मेला जारी है। आठवें दिन हस्तशिल्प के उत्पादों पर देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और महिलाओं की सराहना करते रहे। लोगों ने बताया कि मेले में महिला सशक्तीकरण उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों व सफलता से दिख रहा है।
स्वयं सहायता समूह की निदेशक डॉ. सुब्रा शर्मा ने कहा कि मेले में करीब 70 स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों को बेच रही हैं। मेले से उन्हें प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है।
विज्ञापन

मेले शहर के लोग योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सात लाख महिलाएं अपनी जिंदगी संवार रही हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं।

क्या बोली महिला उद्यमी
करीब पांच साल से स्वयं सहायता समूह से जुड़कर हस्तशिल्प के उत्पाद का काम कर रही हूं। नारियल की लकड़ी से बने सामान को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि हमें स्वयं सहायता समूह के माध्यम से काम करने का मौका मिला। महिलाओं से कहना चाहती हूं कि वे इस समूह से ज्यादा से ज्यादा जुड़े और सशक्त बनने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपिका जाना, अंडमान निकोबार

स्वयं सहायता समूह से जुड़े करीब 12 साल हो गए हैं। पहले घर की स्थित सही नहीं थी। लेकिन, जब से स्वयं सहायता समूह में जुड़ी हूं तभी से जीवन में बदलाव आया है। अब इस मुकाम पर हूं कि अपने रोजगार के जरिए चार महिलाओं की मदद कर हूं।
- शहनाज बेगम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed