फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, protest, e-bus conductor

Jammu News: ई-बस कंडक्टरों को नौकरी से निकालने के विरोध में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
jammu, city, protest, e-bus conductor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वित्तीय अनियमितता के आरोप पर 24 ई-बस कंडक्टरों को मंगलवार को नौकरी से निकाला गया है। यह कार्रवाई जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से रखी गई एजेंसी ने की है।
इसके विरोध में बुधवार सुबह कंडक्टरों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने एजेंसी और स्मार्ट सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंडक्टराें ने बस यार्ड भगवती नगर का गेट सुबह पांच बजे कुछ समय के लिए बंद भी रखा। आक्रोशित कंडक्टरों ने कहा कि एजेंसी ने दो महीने से हमें वेतन नहीं दिया। दिन भर के बस किराये को जमा करने के दौरान अगर पांच-पांच रुपये भी कम होते हैं तो नौकरी से निकाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले अगर कोई अनियमितता होती थी तो जुर्माना लगाया जाता था। अब अधिकारियों की ओर से नौकरी से निकाला जा रहा है। कंडक्टराें ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। अधिकांश कंडक्टर ग्रामीण जिलों से आते हैं और जम्मू में किराये के कमरों में रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ देवांश यादव ने कहा कि यह कार्रवाई कंपनी ने की। हालांकि अगर किसी कर्मचारी की कोई बात होती है तो उसे सूना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed