फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu City old man killed In the basement of the Municipal Corporation jammu police is investigating the matte

Jammu City: नगर निगम के बेसमेंट में बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या, कांग्रेस कार्यालय में चपरासी था मृतक

Mon, 27 Mar 2023 01:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

जम्मू शहर के शहीदी चौक स्थित जम्मू नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में 85 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jammu City old man killed In the basement of the Municipal Corporation jammu police is investigating the matte
Crime Scene

विस्तार

जम्मू शहर में ईंटों से वार कर एक 85 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक रोहित कुमार कांग्रेस कार्यालय में चपरासी था। यह वारदात शहर के शहीदी चौक स्थित जम्मू नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में हुई। यहां रोहित कुमार के साथ दो से तीन लोग थे। इन्हीं में से किसी ने हत्या की। जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे के करीब यह वारदात हुई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मौका ए वारदात से एफएसएल की मदद से जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। लोवर शहीदी चौक के रहने वाले रोहित कुमार रविवार सुबह 10 बजे अपने घर से गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब खून से लथपथ वह नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट के गेट के बाहर मिले। 
विज्ञापन


वह वहां से उठे और कुछ दूर जाकर एक ढाबे तक पहुंचे। यहीं से उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में दो से तीन लोग हिरासत में लिए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं जानता हूं किसने मारा है'

रोहित कुमार की पत्नी रानी देवी ने बताया कि वह किसी काम से मार्केट गई हुई थी। आते वक्त देखा कि कुछ भीड़ जमा है। भीड़ में से ही किसी ने बताया कि उनके पति घायल पड़े हुए हैं। तभी मैंने देखा कि वह खून से लथपथ हैं और कुछ बोल रहे हैं। मैंने उनसे बात की और उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझे किसने मारा है। बस इतनी सी बात हो पाई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए यहां उनकी मौत हो गई।

फोन आया था कि स्पीकर लगाना है

रानी देवी ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें एक फोन कॉल आई थी कि वह कार्यालय पहुंचे। एक स्पीकर लगाने का कार्य करना है। वह 10 बजे घर से निकल गए थे। अपना मोबाइल फोन घर ही छोड़ गए थे। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। करीब 12 बजे मार्केट से लौटते वक्त ही वो खून से लथपथ मिले।

जल्द इंसाफ हो, घर को चलाते थे पिता

बेटी सबा का कहना है कि जल्द से जल्द उन्हें इंसाफ मिले। कहा कि उनके पिता 85 साल में भी घर चला रहे थे। उसके दो भाई हैं, गुजर बसर के लिए कुछ काम करते हैं। आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगना चाहिए।

एक कौने में छुप गए थे रोहित

मौका ए वारदात पर मौजूद एक युवक ने बताया कि रोहित कुमार नगर निगम की बिल्डिंग के ठीक सामने वाली गली से आए थे। गली से आते वक्त वह एक कौने में छुप गए। उन्होंने कहा कि कोई मेरे पीछे लगा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि रविवार की सुबह रोहित ने अपने एक दोस्त से बात की थी कि उसकी जान को खतरा है। कोई उसे मार देगा।

संपित्त या लेन देन का हो सकता है विवाद

हत्या के पीछे की वजह पैसों का लेन देन या संपत्ति विवाद हो सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिवार वालों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की है। यहां तक कि उनके मोबाइल फोन की सीडीआर भी मंगवाई है।

सीसीटीवी में दो से तीन लोग दिखे

बता दें कि बिल्डिंग के ठीक सामने वाली गली में मौका ए वारदात से करीब 30 मीटर की दूरी पर एक घर के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। यहां पुलिस ने फुटेज लिया है। इसमें सुबह 10 बजे से वारदात के वक्त के पहले तीन से चार लोगों के बिल्डिंग में जाते हुए देखा गया है। इनमें मृतक भी था। सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग के पिछली तरफ भी एक रास्ता है।

पहले भी झगड़ा होने का शक

सूत्रों का कहना है कि रोहित कुमार और कुछ लोगों के बीच शनिवार या शुक्रवार को लड़ाई हुई थी। हालांकि इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं।

किसने मारा, परिवार को किसी पर शक नहीं

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और जमाई का कहना है कि फिलहाल उनको समझ नहीं आ रहा कि 85 साल की आयु में उनकी कोई हत्या क्यों कर सकता है। न ही उन्होंने किसी की कोई पहले बात की। इसलिए हम किसपे शक करें कि वह हत्या में शामिल है। पुलिस को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस मामले को हल करे।

पसलियां टूटी, माथे की हड्डियां भी

मृतक रोहित की दोनों आंखें चारों ओर से पूरी तरह से नीली हो चुकी थीं। शरीर के हिस्से की पसलियां बुरी तरह से टूटी हुई हैं। आंखों के ऊपर वाले हिस्से और सिर का हिस्सा बुरी तरह से क्षत विक्षत था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पत्थर या ईंट से वार किए गए हैं और इससे हत्या हो गई।


जल्द सुलझाएंगे मामला

एक बुजुर्ग की हत्या हुई है। मामला दर्ज कर जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए हैं। जल्द ही हम इस मामले को सुलझा लेंगे। कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। पूछताछ चल रही है। -सुनील केसर, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed