फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city not ten days now residential map will pass in ten minutes

जम्मू: दस दिन नहीं अब दस मिनट में पास होगा आवासीय नक्शा, ऑटो डीसीआर सिस्टम लाएगा तेजी

Thu, 27 Oct 2022 03:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 27 Oct 2022 03:59 PM IST
सार

सॉफ्टवेयर के माध्यम से नक्शे को पास करने या उसे रद्द करने संबंधी जानकारी तुरंत मिल जाएगी। खास बात यह है कि नक्शे में जहां पर खामी होगी, उसका भी पता चल जाएगा।

विज्ञापन
jammu city not ten days now residential map will pass in ten minutes
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू में अब आवासीय और वाणिज्य नक्शे पास करवाना आसान होगा। नगर निगम का ऑटो डीसीआर सिस्टम यानी ऑटो डाक्यूमेंट कंटेंट रीडर दस मिनट में नक्शे को स्कैन करेगा और रिजल्ट देगा। इससे पहले तक नक्शे को अधिकारियों से पास करवाने में सात से दस दिन का समय लग जाता था। कई बार अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते इससे भी ज्यादा समय लग जाता था। इन दिक्कतों से अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अब जैसे ही नक्शे को स्कैन किया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से नक्शे को पास करने या उसे रद्द करने संबंधी जानकारी तुरंत मिल जाएगी। खास बात यह है कि नक्शे में जहां पर खामी होगी, उसका भी पता चल जाएगा। त्रुटी को दुरुस्त करने के बाद दोबारा नक्शा पास होगा। यह सुविधा शहरी एवं आवास विभाग के सौजन्य से दी जा रही है। इसके लिए विभाग का बंगलूरू में एक कंपनी से टायअप हो चुका है।  अगले माह से लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी।  
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर से हर रोज होगा निपटारा
अभी तक हर रोज तीन से चार नक्शे पास करने के लिए पहुंचते थे। वहीं, एक माह में 25 से 30 नक्शे ही पास हो पाते थे। सॉफ्टवेयर से हर रोज नक्शों का निपटारा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शा पास कराने में इतने लगेंगे पैसे 
ऑटो डीसीआर सिस्टम से नक्शा पास करवाना सस्ता भी पड़ेगा। मौजूदा समय में नक्शा पास करवाने पर फीस तीन रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से ली जाती है। ऑटो डीसीआर सिस्टम से 50 पैसे स्क्वायर फीट फीस कटेगी। 

सभी प्रक्रिया हो गई है पूरी 
ऑटो डीसीआर सिस्टम को लाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके शुरू होने की अगले माह तक संभावना है। इससे नक्शा दस मिनट में पास हो जाएगा। पहले की तरह आठ से दस दिन का इंतजार नहीं करना होगा। -बलदेव सिंह बलोरिया, डिप्टी मेयर, नगर निगम।


बंगलूरू से लाया जा रहा सिस्टम 
ऑटो डीसीआर सिस्टम बंगलूरू से लाया जा रहा है। इसमें एक से डेढ़ माह तक लगेंगे। इसके बाद नक्शा पास करना आसान हो जाएगा। प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। - ब्रह्म दत्त, बिल्डिंग परमिशन अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed