फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city news: Sports Climbing Championship will start from four

जम्मू: स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप चार जून से होगी शुरू, तवी ट्रैकर्स की ओर से हर रविवार को होगा आयोजन

Thu, 01 Jun 2023 02:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप चार जून से स्प्रलिंग बड्स आईसीएसई स्कूल परिसर में तेनजिंग नोर्गे स्पोर्ट क्लाइंबिंग वॉल पर होगी।

विज्ञापन
Jammu city news: Sports Climbing Championship will start from four
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप चार जून से स्प्रलिंग बड्स आईसीएसई स्कूल परिसर में तेनजिंग नोर्गे स्पोर्ट क्लाइंबिंग वॉल पर होगी। इसका आयोजन तवी ट्रैकर्स की ओर से हर रविवार को जम्मू-कश्मीर पर्वतारोहण संघ के तत्वावधान में होगा।

विज्ञापन


संडे सीरीज का उद्देश्य ओलंपिक स्पोर्ट क्लाइंबिंग को बढ़ावा देना और प्रदेश के नवोदित पर्वतारोहियों को नियमित अभ्यास एवं उचित प्रतिस्पर्धा के लिए मंच प्रदान करना है। इससे पर्वतारोहियों को आगामी जोनल, अंतर जोनल चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले तैयारी का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


जोनल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पर्वतारोही ही इंटर जोनल प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होते हैं। इंटर जोनल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को ही इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऐसे में हर पर्वतारोही के लिए क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू जिला पावर लिफ्टिंग: अमनदीप बसन ने स्क्वाट में 300, बैंच प्रेस में 235 किलोग्राम उठाया भार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed