{"_id":"6776f57038cc349352013604","slug":"jammu-city-mining-report-police-jammu-news-c-10-lko1027-515375-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 2024 में अवैध खनन में शामिल 933 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 2024 में अवैध खनन में शामिल 933 वाहन जब्त
विज्ञापन
जम्मू पुलिस ने जारी किया आंकड़ा, आरोपियों के लगाया एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए जम्मू पुलिस ने साल 2024 में अवैध खनन में शामिल 933 वाहन जब्त किए हैं। वहीं, आरोपियों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। यह जानकारी एसएसपी जोगिंदर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि पूरे साल जम्मू पुलिस ने निजी लाभ के लिए सार्वजनिक संसाधनों का दोहन करने वालों के कड़ा रुख अपनाया। अवैध खनन में बार-बार शामिल वाहनों को जब्त करने के लिए चार एफआईआर दर्ज की गईं। इन वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसी तरह 933 जब्त वाहनों में से 831 वाहनों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छोड़ा गया।