{"_id":"63281518ffbdd3729849a4d2","slug":"jammu-city-improvement-in-condition-of-bad-roads-and-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: फ्लाईओवर में तारकोल बिछाने का काम जारी, खस्ताहाल सड़कों की सुधारी जा रही हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: फ्लाईओवर में तारकोल बिछाने का काम जारी, खस्ताहाल सड़कों की सुधारी जा रही हालत
Mon, 19 Sep 2022 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:41 PM IST
सार
अंबफला रोड में पैच वर्क पर काम पूरा हो गया है। बीसी रोड तक पैच वर्क किया जाना है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसमें पचास से ज्यादा सड़कों में काम होना है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में अब खस्ताहाल सड़कों की हालत में सुधार होना शुरू हो गया है। सबसे पहले फ्लाईओवर में तारकोल बिछाई जा रही है। बिक्रम चौक से गांधीनगर तक फ्लाईओवर में काम पूरा हो चुका है। अब अन्य सड़कों में भी काम आरंभ होगा। पहले बारिशें होने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। इस कारण वाहन चालकों को खस्ताहाल सड़कों में वाहन चलाने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
अंबफला रोड में पैच वर्क पर काम पूरा हो गया है। बीसी रोड तक पैच वर्क किया जाना है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसमें पचास से ज्यादा सड़कों में काम होना है। इसके अलावा शहर में 150 सड़कों में तारकोल बिछाने पर काम होगा। दस करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कुल 200 किलोमीटर एरिया कवर किया जाना है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में बारिश में बाहु फोर्ट, बेलीचराना-बिक्रम चौक, नरवाल-कासिम नगर, कासिम नगर-पनामा चौक, केसी चौक, बीसी रोड, ज्यूल चौक, गुज्जर नगर पुल, फ्लाईओवर समेत अन्य जगहों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सड़कों में तारकोल बिछाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केवल कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फ्लाईओवर पर तारकोल बिछाई जा रही है। अब अन्य सड़कों पर काम आरंभ होगा। तय समय के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन