{"_id":"634534c8d1110346882457e2","slug":"jammu-city-dogra-shaurya-memorial-to-be-renovated-open-air-theater-to-built-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर: डोगरा शौर्य स्मारक का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा ओपन एयर थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू शहर: डोगरा शौर्य स्मारक का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा ओपन एयर थियेटर
Tue, 11 Oct 2022 02:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:48 PM IST
सार
अंबफला स्थित डोगरा शौर्य स्मारक का 20 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। यहां पर अब ओपन एयर थियेटर की भी सुविधा मिलेगी, जहां एक साथ साठ लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
Jammu Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अंबफला स्थित डोगरा शौर्य स्मारक का 20 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। यह जानकारी मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने स्मारक में निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने बताया कि यहां पर अब ओपन एयर थियेटर की भी सुविधा मिलेगी, जहां एक साथ साठ लोग बैठ सकेंगे। शाम के समय सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इस स्थल के विकसित होने से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को मनोरंजन का साधन मिलेगा। इसके अलावा लोग मांडा जू का भी आनंद उठा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
परियोजना के तहत डोगरा शौर्य स्थल में पार्क विकसित किया जाएगा। यहां पर दीवार बनाई जाएगी जहां डोगरा शहीदों के नाम अंकित होंगे। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की ओर से कार्य शुरू हो गया है, जिसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ हितेश गुप्ता, वार्ड-17 के पार्षद निधि मंगोत्रा, वार्ड नौ के पार्षद सुनीत कुमार रैना, परियोजना निदेशक सुनील ठुस्सो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन