फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, crime, theft

Jammu News: पुलिस नाके के सामने दवाइयों की दुकान में चोरी

विज्ञापन
jammu, city, crime, theft
चोरी की वारदात के बारे जनकारी देता दुकानदार दीपक: स्रोत स्वयं
ज्यूल हत्याकांड स्थल से भी मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रेस क्लब जम्मू के बाहर दवाइयों की दुकान के ताले तोड़कर चोरी हुई है। दुकान के ठीक सामने 15 फुट की दूरी पर पुलिस का स्थायी नाका है। इससे तीन सौ मीटर दूर दो हफ्ते पहले ही गैंगवार में एक गैंगस्टर की हत्या हुई है। वारदात सोमवार देर रात की है।
दुकानदार दीपक गुजराल ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके दोनों तरफ शटर लगे हुए हैं। एक शटर प्रेस क्लब लेन और दूसरा प्रदर्शनी मैदान की तरफ हैं। दोनों के ही बाहर ताले लगाए गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे और सबसे पहले प्रदर्शनी मैदान की तरफ का शटर खोलने लगा तो दोनों ताले गायब मिले।
विज्ञापन

एक ताला पास की दुकान पर टंगा था। शटर, हालांकि नीचे ही था। जैसे ही शटर उठाया तो पाया कि सामने के दरवाजे का लाॅक भी टूटा है। कैश काउंटर से 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी, जोकि डीलरों को देने के लिए रखी थी। दीपक का कहना है कि पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि तीन दिन से लगातार चोरी की वारदातें हुई हैं। इसके पहले शालामार, ज्यूल चौक और रिहाड़ी में चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed