{"_id":"679e8d645a64fcd88509a480","slug":"jammu-city-crime-jammu-news-c-10-lko1027-536253-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में दिनदहाड़े लूट, सुनार की दुकान से 15 मिनट में 1.5 किलो सोने के आभूषण ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में दिनदहाड़े लूट, सुनार की दुकान से 15 मिनट में 1.5 किलो सोने के आभूषण ले गए बदमाश
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश फव्वारा चौक पर ज्वैलरी शॉप पर लूट का सीसीटीवी फुटेज।
ग्रेटर कैलाश में पुलिस चौकी से ढाई सौ मीटर की दूरी पर दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, गुस्साए लोगाें ने चौक बंद कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश के फव्वारा चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में शनिवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। दो बदमाशों ने तेजधार हथियार (टोका) महिला की गर्दन पर रखकर बंधक बना लिया। मात्र 15 मिनट में करीब 1.5 किलो सोने के आभूषण ले गए।
वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही एक विशेष टीम गठित की गई है। यह वारदात ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी से मात्र दो सौ से ढाई सौ मीटर की दूरी पर हुई है। इससे खफा स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने फव्वारा चौक को बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएसपी जिशान भट्ट ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को शांत किया। साथ ही आरोपियों को जल्द दबोचने का आश्वासन दिया। 12 दिनों में ये तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 19 जनवरी जम्मू के ज्यूल चौक पर सुमित जंडयाल उर्फ गटारू की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। ठीक दो दिन पहले मीरां साहिब में गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।
पेंट कोट, हेलमेट और दस्ताने पहनकर पहुंचे थे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो बदमाश दोपहर दो बजे दुकान में घुसे। दोनों ने ग्रे रंग के पेंट कोट पहने हुए हैं। सिर पर हेलमेट और हाथों में मेडिकल उपयोग वाले सफेद रंग के दस्ताने हैं। घुसते ही एक बदमाश महिला की गर्दन पर टोका रखकर धमकाता है। मोबाइल फोन छीन लेता है। इसके बाद दुकान में रखे सोने के सेट निकालकर साथ लाए काले रंग के बैग में रखने लगता है। दोनों की तैयारी देखकर ऐसा लगता है कि वे काफी प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने पहचान छिपाने के लिए पूरा बंदोबस्त किया था।