फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, climate

Jammu News: पारे में उछाल, आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार

विज्ञापन
jammu, city, climate
प्रदेशवासियों को मिल सकती है गर्मी से राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक दिन की राहत के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मौसम के लगभग साफ रहने से पारे में उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस माह में जम्मू और कटड़ा में 40 से 45 डिग्री तक पारा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी।

जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा 36.5 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 30 मई 2024 को अधिकतम तापमान 40.3, 30 मई 2019 को 40.2 और 20 मई 2016 को 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 25.6, बटोत में 25.1, कटड़ा में 33.4 और भद्रवाह में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में मौसम लगभग साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 25.8 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.4 और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed