{"_id":"643268848261edda71005a33","slug":"jammu-chief-horticulture-officer-another-one-caught-red-handed-by-cbi-for-accepting-rs-10-lakh-bribe-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मुख्य बागवानी अधिकारी, एक अन्य बिचौलिए को 10 लाख रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मुख्य बागवानी अधिकारी, एक अन्य बिचौलिए को 10 लाख रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों पकड़ा
Sun, 09 Apr 2023 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:56 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त मुख्य बागवानी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेते एक मुख्य बागवानी अधिकारी जम्मू और एक अन्य व्यक्ति (बिचौलिए) रंगे हाथों दबोचा है। यह राशि पदोन्नति में बाधाओं को दूर करने और तैनाती देने के लिए मांगी गई थी। इस पर शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त मुख्य बागवानी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही मामले में अन्य व्यक्ति (बिचौलिया) को भी पकड़ा दबोचा। दोनों आरोपियों और विशेष सचिव (बागवानी) के परिसरों में भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान 3.5 लाख रुपये (लगभग) की नकदी, चल-अचल संपत्ति सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई ने सर्बजीत सिंह मुख्य बागवानी अधिकारी और गोहर अहमद धर अन्य व्यक्ति बिचौलिया को हिरासत में लिया है। आरोपियों को जम्मू में सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन