{"_id":"6437a35ed429640efb09ee25","slug":"jammu-chamber-election-direct-contest-between-two-former-presidents-for-the-post-of-president-votes-will-be-c-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू चैंबर चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व प्रधानों में सीधी टक्कर, 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू चैंबर चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व प्रधानों में सीधी टक्कर, 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
Thu, 13 Apr 2023 12:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:08 PM IST
सार
प्रधान पद के लिए पुरानी टीम के प्रधान अरुण गुप्ता और पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता मैदान में हैं। इस पद के लिए दोनों ही पूर्व प्रधान भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान के लिए पुरानी टीम से अनिल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता और रघुनाथ बाजार बिजनेस एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र महाजन हैं।
विज्ञापन
Jammu Chamber of Commerce Election
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे सभी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में छह पदों के लिए पुरानी टीम के एक पदाधिकारी को छोड़कर पांच सदस्यों ने नामांकन भरा है। 23 अप्रैल को चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं, वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए पुरानी टीम के प्रधान अरुण गुप्ता और पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता मैदान में हैं। इस पद के लिए दोनों ही पूर्व प्रधान भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान के लिए पुरानी टीम से अनिल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता और रघुनाथ बाजार बिजनेस एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र महाजन हैं।
विज्ञापन
कनिष्ठ उपप्रधान के लिए पुरानी टीम से राजीव गुप्ता और आशु गुप्ता ने मैदान में हैं। इस पद के लिए भी दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर होगी। महासचिव पद के लिए पुरानी टीम से इस बार गौरव गुप्ता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस पद के लिए मनीश गुप्ता, दीपक अग्रवाल और अजय लंगर मैदान में हैं। सचिव पद के लिए पुरानी टीम से राजेश गुप्ता के अलावा राज गुप्ता और मुकेश गुप्ता के बीच टक्कर होगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए पुरानी टीम से राजेश गुप्ता और मानिक गुप्ता मैदान में हैं। इस पद के लिए भी दोनों उम्मीदवारों में सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन
चुनाव प्रधान शिव प्रताप गुप्ता ने कहा कि नामांकन पत्र की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। चुनाव से पहले चैंबर की बैठक होगी, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में उम्मीदवार अपने वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसमें सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। उम्मीदवार विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वोटरों का समर्थन जुटाने का काम कर रहे हैं।