{"_id":"59357b454f1c1b361d9c7d9f","slug":"jammu-central-university-entrance-results-to-be-announced-on-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के नतीजे 9 जून को होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के नतीजे 9 जून को होंगे जारी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी, जम्मू (सीयू)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू (सीयू) के एंट्रेंस के नतीजे नौ जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों के बाद जुलाई के पहले हफ्ते से पीजी/यूजी कोर्स (5/2/3 साल प्रोग्राम) और पीएचडी प्रोग्राम की करीब 350 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुछ सौ सीटों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। एंट्रेंस के नतीजों को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह के साथ तनाव भी है। इसमें मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस साल एंट्रेंस के लिए आनलाइन 23600 आवेदन आए थे। जिसमें दो सेशनों में हुई परीक्षा में कुल 14685 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11419 परीक्षाओं में बैठे। इसमें पहले दिन 7717 आवेदन पर 6284 (81 फीसदी) और दूसरे दिन एंट्रेंस परीक्षा में 6968 परीक्षार्थियों में से 5135 (74 फीसदी) बैठे थे। एंट्रेंस के लिए जम्मू, कठुआ और उधमपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एंट्रेंस परीक्षा के नतीजे पहले सात जून को घोषित किए जाने थे, जिसे दो दिन बढ़ाया गया है। परीक्षा नतीजों पर काम हो रहा है। परीक्षा में हजारों परीक्षार्थियों के बैठने से यूनिवर्सिटी की कुछ सौ सीटों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी।
विज्ञापन