{"_id":"680fe8c38baef3d052001d0a","slug":"jammu-business-akshay-tritya-jammu-news-c-10-lko1027-599923-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोने की कीमतें गिरीं, कारोबारियों की उम्मीदें परवान चढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोने की कीमतें गिरीं, कारोबारियों की उम्मीदें परवान चढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया से पूर्व बाजार की शुभ शुरुआत, बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंची
बीते पांच दिनों से सोने की कीमतों में सात हजार तक की गिरावट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्षय तृतीया से पहले ही सराफा बाजार की शुभ शुरुआत हो चुकी है। बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में आई गिरावट के कारण सराफा कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लगातार कीमतें बढ़ने से बुकिंग का ग्राफ भी चढ़कर 80 फीसदी तक पहुंच गया है।
कारोबारियों का कहना है कि यदि कीमतों में उछाल नहीं आया तो उम्मीद से ज्यादा ग्राहक अक्षय तृतीया पर बाजार पहुंचेंगे। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है और अगले दो दिनों के लिए कारोबारियों ने जेवरों के आकर्षक कलेक्शन तैयार करवाए हैं।
22 अप्रैल को सोने (24 कैरेट) के दाम 1,04,000 रुपये थे, जो 27 अप्रैल को गिरकर 98,500 रुपये तक पहुंच गए हैं। सोने के दाम में 7000 रुपये की गिरावट आई है। कारोबारियों के मुताबिक, 22 से लेकर 27 अप्रैल को बीच बुकिंग तेजी से बढ़ी है। 25 अप्रैल को सोने के दाम एक लाख रुपये से नीचे आते ही बुकिंग बढ़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन
स्वर्णकारों के अनुसार मंगलवार को बुकिंग प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। दरअसल, लोगों के मन में ये भी डर है कि कहीं फिर से दाम एक लाख रुपये से ऊपर न हो जाए, इसलिए लोगों ने कीमत में गिरावट शुरू होते ही बुकिंग शुरू कर दी। अक्षय तृतीया पर डिलीवरी दी जाएगी।
-- -- -- -- -- --
कारोबार बढ़ने की उम्मीद
इस बार स्वर्ण आभूषणों का कारोबार अक्षय तृतीय पर प्रदेशभर में 30 करोड़ के आसपास होने की संभावना है। स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के अनुसार प्रदेश में 2024 में 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष आशुतोष कपूर, जैन बाजार से विनय सूदन और जुलाखा मोहल्ला से सुरेंद्र शर्मा, लखदाता बाजार से अमित लुथरा ने बताया कि सोने के दामों में गिरावट आई है। हालांकि, पांच दिन पहले दाम आसमान छू रहे थे। संभावना थी कि बढ़ती कीमतों के चलते अक्षय तृतीया पर इस बार अच्छा कारोबार नहीं होगा। फिलहाल, संकेत अच्छे हैं। आर्डर के हिसाब से आभूषण तैयार कर अक्षय तृतीय को लोगों को दिए जाएंगे। लोग ज्यादा एंटीक, मंदिर ज्वेलरी, बंगाली और डोगरी आभूषण लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
छह दिन में सोने के दाम
तिथि (24 कैरेट) रुपये में
22 1,04,000
23 1,02,000
24 1,00,000
25 98,100
26 98,500
27 98,500