फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, buget, toursm sector

Jammu News: टैक्स में छूट से जेब होगी मजबूत, घूमने के प्लान का बढ़ेगा दायरा

विज्ञापन
jammu, buget, toursm sector
पर्यटकों की संख्या पर भी पड़ सकता है असर, टूर की अवधि बढ़ाएंगे पर्यटक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय बजट में टैक्स को लेकर सरकार ने बड़ी रियायत दी है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी दिखेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि निश्चित तौर पर जब जेब भरी होगी तो लोग घूमने के लिए अधिक निकलेंगे।
न सिर्फ पर्यटक, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वालों की आमद बढ़ेगी। लोग स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने के प्लान भी बनाएंगे।
विज्ञापन

जम्मू पर्यटन संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि अतिरिक्त पैसा पर्यटकों को अधिक प्रीमियम यात्रा विकल्पों को चुनने या यात्राओं को एक या दो दिन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। हालांकि, यह प्रावधान अधिक विदेश यात्रा के प्रति झुकाव पैदा कर सकता है। टीसीएस की बचत केवल नकदी प्रवाह पर एक समय का प्रभाव है, क्योंकि इसे आयकर रिटर्न दाखिल करने के समय समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से अधिक दिन का कर सकेंगे प्लान
कश्मीर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मौजम बख्शी ने बताया कि कश्मीर में आने वाले पर्यटकाें पर भी इसका असर दिखेगा। पर्यटकों के पास यात्राओं के लिए अतिरिक्त धनराशि होगी। इससे वह यहां एक-दो दिन के रुकते हैं, अब अधिक दिनों तक रुक सकते हैं। हमने पूर्व में देखा है कि कई लोग पैसों की वजह से अपने टूर की अवधि कम कर लेते हैं।

ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले अरुण कुमार का कहना है कि हमने कई बुकिंग रद्द होती देखी है। इसमें कई लोग फ्रेंकली बात करते हैं कि बजट गड़बड़ हो गया। नहीं तो अधिक देर तक रुकते। हमारे पास अधिकतर नौकरी पेशा वाले लोग ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed