सीमा पर फायरिंग जारी: क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में BSF के SI मोहम्मद इम्तियाज बलिदान, सेना ने शहादत को किया सलाम
मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को सलाम करते हुए बीएसएफ ने कहा कि सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने आगे से बहादुरी से नेतृत्व किया। डीजी बीएसएफ और सभी रैंक उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विस्तार
पाकिस्तान ने जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र में शनिवार को भारी गोलाबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान घायल हो गए। इनमें से एक सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज बलिदान हो गए हैं। वहीं सात जवानों का उपचार जारी है। मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को सलाम करते हुए बीएसएफ ने कहा कि सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने आगे से बहादुरी से नेतृत्व किया। डीजी बीएसएफ और सभी रैंक उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कल पूरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि समारोह फ्रंटियर मुख्यालय जम्मू में होगा।
We salute the supreme sacrifice made by BSF #Braveheart Sub Inspector Md Imteyaz in service of the nation on 10 May 2025 during cross border firing along the International Boundary in R S Pura area, District Jammu.
विज्ञापन
While leading a BSF border out post, he gallantly led from the… pic.twitter.com/crXeVFSgUZ — BSF JAMMU (@bsf_jammu) May 10, 2025
पाकिस्तान की बौखलाहट
सीमापार से पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। इस बार वह अलग तरीके से अपनी हिमाकत को अंजाम दे रहा है। पहले उसके हमले सीमावर्ती इलाकों के आसपास तक सीमित रहते थे, लेकिन इस बार वह शहर में रिहायशी इलाकों को ज्यादा फोकस कर रहा। ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (सेवानिवृत्त) बताते हैं कि युद्ध के तरीके में यह बदलाव पाकिस्तान की बौखलाहट दिखा रही है।
हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार
हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। सीमावर्ती आबादी के साथ शहर की रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा नुकसान हो। ऐसा कर पाकिस्तान अपने नागरिकों को बताएगा कि वह कितना सक्षम है। युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित और कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुशाहल ठाकुर ने कहा कि भारत ने एयर स्ट्राइक आतंकी ठिकानों पर की थी।
पहली बार पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना
पाकिस्तान की कार्रवाई सिर्फ बौखलाहट है। जम्मू शहर को पहले कभी टारगेट नहीं किया गया था। इस तरह शहर के रिहायशी और सेना प्रतिष्ठानों को टारगेट करना पाकिस्तान सरकार व सेना अपने लोगों को दिखाना चाहती हे कि भारत के खिलाफ हमला करने में सक्षम है।