फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, body bulding, compition

Jammu News: अक्षित चावला बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Mon, 26 Feb 2024 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 26 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
jammu, body bulding, compition
जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से सैनिक कॉलोनी में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनस चैंपियनशिप रविवार को एवी रिजॉर्ट सैनिक कॉलोनी में संपन्न हुई। अक्षित चावला चैंपियन ऑफ चैंपियन ने 23वीं जेएंडके और फिटनेस चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती। वहीं, 50-55 किग्रा भारवर्ग में पवन पहले, सचिन दूसरे और नरेश तीसरे स्थान पर रहे।
55-60 किग्रा भार वर्ग में अंकित ने पहला, साजन ने दूसरा और परवेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 60-65 किग्रा भारवर्ग में नितिन पहले, लक्ष्य दूसरे और विशभ तीसरे स्थान पर रहे। 65-70 किग्रा भारवर्ग में अंकित पहले और राजिंदर दूसरे स्थान पर रहे। 75-80 किग्रा भारवर्ग में कुणाल ने पहला, शाइन घई ने दूसरा और नंदा मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 80-85 किग्रा भारवर्ग में जतिंदर ने पहला, वसीम ने दूसरा और प्रशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 85-90 किग्रा भारवर्ग में अक्षत चावला पहले, अनुभव दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर वर्ग में अशोक पहले, विशाल दूसरे और आनंद तीसरे स्थान पर रहे। जबकि क्लासिक वर्ग में विशाल ने पहला, धरम ने दूसरा और कुणाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फिजिक में विकास पहले, राकेश दूसरे, अंकित तीसरे, कुणाल चौथे और शिवम पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगभग 70 बॉडी बिल्डर्स ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने किया। इस दौरान रमन भल्ला ने युवाओं से नशे को न कहें के नारे लगाकर नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए कहा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में नंद किशोर, विमल जीत, मोहम्मद जावेद, जे पी सिंह थे। इस मौके पर जेएंडके ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा, बीबीएजेके के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, राजेश दत्ता, सुरिंदर सिंह काला, विनय शर्मा, परवीन सिंह लुकी, नरेश गुप्ता, विनय शर्मा, संजय बाली, डॉ. अमर सिंह सूदन, बृज मोहन, साहिल मेहरा योगतावम, गुप्ता, नूर मोहम्मद (प्रिंसिपल दून किड्स स्कूल), राहुल बख्शी, सचिन सिंह, अंजू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed